274305
पंचायत भवन में आधार अपडेट के नाम पर वसूली, बीडीओ ने बैठाई जांच,तहसीलदार ने कहा-दोषियों पर होगी कठोर
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत बलकुडिया के पंचायत भवन में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के नाम पर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट अनुमति के निजी कंपनी के कर्मचारी पंचायत भवन में बैठकर आधार अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर जोड़ने तथा अन्य सेवाओं के बदले 100 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक माह से पंचायत भवन में दो युवक और एक युवती आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं। आधार अपडेट कराने पहुंचे सोनू, राजू, पंकज, रोहित समेत कई लोगों ने बताया कि अलग-अलग कार्यों के लिए मनमाने ढंग से शुल्क लिया जा रहा है। वहीं पड़ोसी गांव के संजय राय ने आरोप लगाया कि आधार में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये की मांग की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि 100 से 200 रुपये तक शुल्क लिया जाता है और यही सरकारी दर है। जबकि संबंधित विभाग के अनुसार आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क 25 से 75 रुपये तक है तथा नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। ग्राम प्रधान पति विनोद गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन में उनकी अनुमति के बिना आधार संबंधी कार्य संचालित किए जा रहे हैं और लोगों से धन की वसूली की जा रही है। खंड विकास अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर पंचायत सचिव रवि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। यदि अनियमितता और अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उधर सदर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने कहा कि आधार सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
274305
महिलाओं को झांसा देकर जेवर लेकर भाग रहे कथित साधु को ग्रामीणों ने दबोचा
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव में दोपहर बाद साधु के वेश में आए तीन युवकों द्वारा महिलाओं को झांसा देकर जेवर ठगने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक कथित साधु पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ढोरही गांव निवासी चौथी कुशवाहा के घर दोपहर बाद बाइक से तीन युवक साधु के वेश में पहुंचे। उन्होंने स्वयं को हस्तरेखा देखने वाला बताकर घर की महिलाओं को बातों में उलझाया। इसके बाद महिलाओं से चावल मंगवाकर उसमें सोने का मंगलसूत्र रखने को कहा। इसी दौरान आरोपित जेवर लेकर भागने लगे।महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो युवक बाइक से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और कमरे मे बंद कर दिया। पूछताछ में उसने अपना पता त्रिलोकपुर बताया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी सत्येंद्र चौहान और रविकांत यादव आरोपित को थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
274407
दोस्ती बनी दुश्मनी! आदर्श हत्याकांड में पलट गई पूरी कहानी, पांच नामजद निकले बेगुनाह
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:पडरौना, कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में हुए आदर्श चौहान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कुशीनगर पुलिस की तकनीकी जांच और सूझबूझ काम आई। शुरुआती तहरीर में पांच लोगों को नामजद किए जाने के बावजूद पुलिस ने बिना किसी पूर्वाग्रह के विवेचना को आगे बढ़ाया। घटनास्थल से मिले सुराग, सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच की दिशा बदली और आखिरकार हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंच गई। विवेचना में नामजद पांच लोगों की घटना में भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें बेगुनाह पाया। वहीं पुरानी मारपीट की रंजिश में हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी केशव मिश्र के अनुसार एक अगस्त को चखनी खास गांव में आदर्श चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आदर्श की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों को जांच में लगाया। पुलिस ने नामजद आरोपितों से पूछताछ के साथ घटनास्थल, मोबाइल गतिविधियों और घटना के समय मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घटना की तस्वीर बदलती चली गई। टीम ने नामजद आरोपितों को केंद्र में रखकर जांच तक सीमित रहने के बजाय साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए आदर्श के दोस्तों पर फोकस किया।पुलिस के अनुसार, आदर्श का कुछ दिन पहले उसके दोस्त अंगद और चंदन से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आदर्श ने दोनों की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा ने आदर्श को सबक सिखाने की साजिश रची। आरोप है कि योजना के तहत चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि शुरुआती आरोपों के दबाव में आए बिना टीम ने साक्ष्यों को प्राथमिकता दी और विवेचना की दिशा बदलकर वास्तविक आरोपितों तक पहुंच बनाई।खुलासे में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह, साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक सन्नी दूबे की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी आरोपितों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।0
0
Report
Advertisement
274305
थाने के सामने रोती महिला ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:खड्डा। थाना परिसर के सामने एक महिला के रोते हुए न्याय की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत और उसकी फरियाद ने पुलिस व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का आरोप है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका, जिसके बाद वह भावुक होकर थाने के सामने रोती नजर आई। मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं, तो आखिर एक महिला को न्याय के लिए इस तरह परेशान क्यों होना पड़ा। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। यह मामला किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराने के बजाय पीड़ित महिला की शिकायत की निष्पक्ष जांच और उसे न्याय दिलाने से जुड़ा है। पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।0
0
Report
274305
11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार और बिजली पोल टूटकर गिरा, रामकोला-नौरंगिया मार्ग बाधित
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर सिंगहा चौराहे के पास सोमवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार और पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर बिजली पोल और तार गिरने से राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग बाधित होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पोल और हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल तार और पोल हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। मामले में रामकोला विद्युत विभाग के जेई से फोन पर वार्ता की गई। जेई ने बताया कि घटना की सूचना अभी मिली है। विभागीय टीम को भेजकर जल्द ही विद्युत पोल और तार को ठीक कराया जाएगा।0
0
Report
