205001
मैनपुरी- स्वगणना को लेकर डीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। आगामी 16 नवंबर से डिजिटल स्वगणना की शुरूआत होने जा रही है, जिसको लेकर आज मैनपुरी कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने जनपद के सभी आम जनमानस से अपील की है कि सभी लोग अपने मोबाइल के माध्यम से स्वगणना में साहिभागिता लेकर सहयोग प्रदान करें, जिससे निष्पक्ष डिजिटल जनगणना हो सके वहीं, उन्होंने दीपावली की जनपद वासियों को शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
205001
मैनपुरी- डीएम की बड़ी कार्रवाई, बंजर भूमि से हटवाया अवैध कब्जा।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। मिशन समाधान के अंतर्गत तहसील किशनी के कस्बा कुसमरा पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए, बंजर भूमि के गाटा संख्या 982 से अबैध कब्जा हटवाया है, इस कई अधिकारी व पुलिसवल मौजूद रहा।0
0
Report
205001
मैनपुरी- यातायात माह में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में यातायात माह के अंतर्गत पुलिस द्वारा रोडवेज परिसर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
Advertisement
205001
मैनपुरी- डीएम एसपी के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार से सर्किट हाउस मैनपुरी तक ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) को कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य अधिकरियों द्वारा पुलिस बल एवं छात्र-छात्राओं के साथ एकता दौड़ में प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करना तथा आमजन को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना रहा।0
0
Report
205001
मैनपुरी- MLC मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओ पर, सपा कार्यकर्ता को पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान किशनी ब्लॉक परिसर में मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। सपा के चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस के सामने ही मारपीट की जा रही है और पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर किए जाने का नजारा दिखाई दे रहा है।0
0
Report
