303901
चाकसू में विधायक रामावतार बैरवा के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Chaksu, Rajasthan:चाकसू में विधायक रामावतार बैरवा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली....आदर्श विद्या मंदिर से विधायक ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया,यह यात्रा मुख्य बाजार से होते नीलकंठ मंदिर पहुंची । इस दौरान बाजार में जगह जगह दुकानदारों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया ।0
0
Report
303901
पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य, भेरूजीधाम गोशाला में डलवाया 116 क्विंटल चारा
Chaksu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य, गोशाला में डलवाया गया 116 क्विंटल चारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आनन्दरामपुरा स्थित श्री भैरवजी धाम गोशाला में गौसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गौमाताओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई। श्रीहरि कीर्तन गौसेवा संघ, सांगानेर के सहयोग से गोशाला में 49 क्विंटल चारा डलवाया गया, वहीं श्री गिरिराज धरण गौसेवा संघ, प्रतापनगर सांगानेर द्वारा 67 क्विंटल चारा भेंट किया गया। इस प्रकार कुल 116 क्विंटल चारे की व्यवस्था कर गौसेवा का संदेश दिया गया। साथ ही शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से प्रतिदिन 100 पूली हरा चारा उपलब्ध करवाने का शुभारंभ भी किया गया। गौसेवक कमलेश जी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौसेवा का विशेष महत्व होता है । इस अवसर पर रमेश कूलवाल, मोहनलाल एवं ओमप्रकाश राव सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।0
0
Report
303901
चाकसू से चार धाम यात्रा पर दल के वापस चाकसू पहुंचने पर श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत
Chaksu, Rajasthan:चाकसू पहुँचा चार धाम यात्रा दल, श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत चाकसू कस्बे के प्रसिद्ध श्री चम्पेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री की पावन चार धाम यात्रा सकुशल आनंद के साथ सम्पूर्ण कर चाकसू पहुँचने पर परिवारजनों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के यात्रा सम्पूर्ण कर चाकसू पहुँचने पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। आलोक लाभी, अमित बाहेती एडवोकेट, विनोद बूसर, सुरेश सोढ़ानी, मुकेश गुप्ता, डॉ जी सी परवाल, मनीष गगरानी, दिवाकर शाह, रवि गुप्ता, विकास परवाल आदि ने गलता तीर्थ स्नान कर श्रद्धालुओं ने मनोहरा तालाब पाल वाले बालाजी के दर्शन कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा संपूर्ण होने पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा कर आने वाले 10 जोड़ों का मंदिर परिसर में माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान से यात्रा की सफलता पर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एडवोकेट अमित बाहेती ने बताया कि श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित चारों पवित्र धामों—भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—के दर्शन करके सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सकुशल धार्मिक यात्रा पूर्ण करके वापस घर आए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना भी है। यात्रा सम्पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा पूर्ण होने पर भगवान का आभार प्रकट किया। परिवारजनों ने घर पहुंचने पर ढोल नगाड़े बजाकर नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और भक्ति का विशेष भाव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चाकसू से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए रवाना होते हैं। धार्मिक परंपराओं और आस्था से जुड़ी यह यात्रा लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। मनोहरा तालाब पाल वाले हनुमान मंदिर पर यात्रा दल के पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।0
0
Report
Advertisement
303901
वंदे गंगा जल संरक्षण–जन अभियान 2026 के तहत विधायक रामावतार बैरवा ने मनोहरा सरोवर पर की पूजा अर्चना
Chaksu, Rajasthan:वंदे गंगा जल संरक्षण–जन अभियान 2026 , विधायक ने मनोहरा सरोवर के घाट पर की पूजा अर्चना , वही कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान भी किया , विधायक रामावतार बैरवा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, इस दौरान SDM डॉ सरिता शर्मा,नगर पालिका ईओ डॉ बनवारी लाल मीणा भी रहे मौजूद चाकसू के मनोहरा तालाब पर वंदे गंगा जल संरक्षण–जन अभियान 2026 के अंतर्गत विधायक रामावतार बैरवा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ विधायक ने मनोहरा सरोवर के घाट पर पूजा अर्चना की और कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान भी किया विधायक ने आमजन से आह्वान किया कि , ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ से जुड़कर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए राजस्थान को जल समृद्ध बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन एवं जल आत्मनिर्भरता के संकल्प को निरंतर गति देते हुए प्रदेश को जल समृद्ध बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान SDM डॉ सरिता शर्मा,नगर पालिका ईओ डॉ बनवारी लाल मीणा व भाजपा कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं आमजन मौजूद रहे बाइट: सरिता शर्मा उपखंड अधिकारी चाकसू0
0
Report
303901
पेयजल आपूर्ति को लेकर चाकसू SDM डॉ सरिता शर्मा अलर्ट।
Chaksu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) पेयजल आपूर्ति को लेकर चाकसू प्रशासन अलर्ट गांव-गांव पहुंचकर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर चाकसू उपखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण। SDM डॉ. सरिता शर्मा ने शिवदासपुरा एवं नांगलपूरण क्षेत्र में पहुंचकर पेयजल सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार चाकसू,कोटखावदा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक। हालांकि पेयजल आपूर्ति पाई संतोषजनक, निरीक्षण के दौरान मिली कुछ शिकायतों पर SDM डॉ. सरिता शर्मा ने PHED एवं बीसलपुर परियोजना चाकसू-कोटखावदा के एईएन को त्वरित समाधान के दिए निर्देश0
0
Report
