मैनपुरी के करहल नगर पंचायत के चेयरमेन और सपा नेता अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम के नाम पर बने अवैध मैरिज होम पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सपा नेता ने तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मैरिज होम का निर्माण किया था। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के इस मैरिज होम को ध्वस्त कर दिया। सपा के गढ़ में हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है, और लगातार 8 घंटे से बुलडोजर की कार्रवाई जारी है।