icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
486886
Ajay DubeyAjay DubeyFollow21 May 2025, 03:56 am

सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो युवकों के शव

Telai, Madhya Pradesh:

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनटीपीसी द्वारा बनाए गए कैनाल नाले में दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। घंटों मशक्कत के बाद पहला शव दोपहर में और दूसरा शव शाम को बाहर निकाला गया। मृतकों में एक युवक सिंगरौली जिले के ग्राम धतूरा का निवासी है, जबकि दूसरा शक्ति नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। विंध्यनगर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। एक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि दूसरे युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top