209801
जनपद न्यायालय सभागार में मनाया गया ‘न्याय दिवस’,
Unnao, Uttar Pradesh:भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत होने वाली स्व-गणना (Self Enumeration) को लेकर आज 11 मई को जनपद न्यायालय के सभागार में न्याय दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड द्वारा न्यायालय से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व आमजन के लिए 07 मई से 21 मई 2026 तक 15 दिनों की अवधि हेतु स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद का कोई भी नागरिक भारत सरकार के पोर्टल https://se.census.gov.in� पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न दिवसों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 मई को राजस्व एवं प्रशासन दिवस, 8 मई को स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण विकास एवं कृषि दिवस, 9 मई को युवा खेल एवं मीडिया दिवस, 10 मई को प्रख्यात व्यक्ति एवं शहरी समूह दिवस मनाया गया। वहीं आज 11 मई को न्याय दिवस, 12 मई को वर्दीधारी पुलिस बल दिवस, 13 मई को केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस, 14 मई को शिक्षा दिवस, 15 मई को स्वास्थ्य दिवस, 16 मई को उद्योग एवं परिवहन/अभियांत्रिकी दिवस तथा 17 मई को महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
209801
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली क्रॉसिंग पर चल रहा मरम्मत का कार्य आवागमन बाधित
Wajidpur Urf Rajepur, Uttar Pradesh:रायबरेली क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य से आवागमन बाधित, लोगों को हो रही परेशानी उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली क्रॉसिंग पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर कार्य चलने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते लंबा जाम लग रहा है और लोगों को आने-जाने में देरी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।0
0
Report
209801
परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 17 दंपत्तियों का विवाद सुलझा, साथ रहने की शपथ लेकर हुए विदा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं विभिन्न थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सक्रियता से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को समाप्त कराते हुए 17 विवादित जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। इस सराहनीय कार्य से कई परिवार टूटने से बच गए। यह पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव तथा जनपद के विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से की गई। जहां विवादित दंपत्तियों को बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क टीम द्वारा गहन काउंसलिंग की गई। बातचीत और समझाइश के बाद सभी दंपत्तियों के बीच उत्पन्न मतभेद समाप्त कराए गए और उन्हें साथ रहने का संकल्प दिलाकर विदा किया गया। जानकारी के अनुसार, महिला थाना से 04, परिवार परामर्श केन्द्र से 03, थाना औरास व थाना सोहरामऊ से 02-02, जबकि थाना अचलगंज, थाना गंगाघाट, थाना अजगैन, थाना बांगरमऊ, थाना कोतवाली सदर एवं थाना आसीवन से 01-01 जोड़े को विवाद समाप्त कराकर पुनः साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस पुनीत कार्य में डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सलाहकारों में डॉ. मनीष सिंह सेंगर, श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, श्रीमती साबिहा उमर, श्री संजय चौरसिया, डॉ. अबसार अली, डॉ. सागीर अहमद एवं सहयोगी श्री अंकित रघुवंशी का विशेष योगदान रहा। वहीं पुलिस टीम में प्र.नि. महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी सिंह, प्र.नि. महिला थाना रेखा सिंह, उ.नि. मिथलेश वर्मा सहित परिवार परामर्श केन्द्र टीम और सभी थानों की महिला हेल्पडेस्क टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस प्रयास को जनपद में परिवार बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
209801
फर्जी विक्रेता बनकर जमीन बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को श्रीराम पुत्र रामस्वरूप निवासी गढ़ीथोक हिलौली थाना मौरावां जनपद उन्नाव ने थाना पुरवा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर थाना पुरवा में मुकदमा संख्या 88/26 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) बीएनएस के तहत शिवम द्विवेदी, गुलनाज व मदारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वादी का आरोप था कि वह ग्राम हिलौली तहसील पुरवा स्थित गाटा संख्या 2303 रकबा 0.2400 हेक्टेयर भूमि को करीब 40 वर्षों से जोत-बो रहा था। यह भूमि शिवराम पुत्र शिवदीन के नाम दर्ज थी, जिनका बीते 35-40 वर्षों से कोई पता नहीं चला और न ही उनके कोई वारिस थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शिवराम के स्थान पर मदारी को शिवराम बनाकर खड़ा किया और शिवम द्विवेदी तथा गुलनाज द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2024 को गुरूप्रसाद के माध्यम से फर्जी बैनामा करा दिया। इतना ही नहीं, दाखिल-खारिज भी करा लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 61(2) बीएनएस 2023 की बढ़ोत्तरी भी की गई। जांच में गुरूप्रसाद पुत्र नन्हक्कऊ निवासी मोहल्ला खागा थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरूप्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: गुरूप्रसाद पुत्र नन्हक्कऊ निवासी मोहल्ला खागा, थाना मौरावां जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 50 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उप निरीक्षक सियाराम चौरसिया हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
209801
गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सफीपुर पुलिस की कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सफीपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रेम पुत्र सुरेश निवासी मोहिखेड़ा थाना सफीपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सफीपुर में मुकदमा संख्या 216/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवकुमार उर्फ गंगू पुत्र रमेश निवासी मोहिखेड़ा कस्बा व थाना सफीपुर (उम्र लगभग 40 वर्ष) की पुलिस तलाश कर रही थी। आज दिनांक 10 मई 2026 को थाना सफीपुर पुलिस ने आरोपी को गंदा नाला पुलिया, सफीपुर-उन्नाव रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— थानाध्यक्ष सुव्रत नारायण, उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल राघवेन्द्र गुर्जर, कांस्टेबल समरबहादुर सिंह। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।0
0
Report
