ब्यावरा शहर के राजगढ़ रोड पर अजनार नदी के किनारे अवैध रूप से 100 से अधिक हरे भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं नगरपालिका के द्वारा शुक्रवार शाम 4 बजे करीब काटे गए पेड़ जब्त करने की कार्रवाई की है। शिकायत कर्ता महेश कुश्वाह ने बताया कि उसकी जमीन पर भी करीब 30 से अधिक पेड़ों की बिना परमिशन के कटाई की गई। जिसके बाद तहसीलदार को शिकायत की गई थी। इस पर जांच शुरू की है।