Back
Gorakhpur273212blurImage

Gorakhpur - आचार्य पवन के निवास पर पहुंचे सांसद दिनेश शर्मा,आचार्य ने दिए प्रश्नों के जवाब

ArdhchandradhariTripathi
Apr 20, 2025 16:59:38
Khajani, Uttar Pradesh

 महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के भतीजे युगांक त्रिपाठी और भांजे श्रीकर शुक्ल के यज्ञोपवीत संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बीते तीन दिनों तक देश एवं प्रदेश की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा रहा।समारोह में भाजपा के स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मजमा लगा रहा।आज खजनी तहसील के निकट स्थित गाजर नरसिंह गांव में आचार्य पवन त्रिपाठी के पैतृक निवास पर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सबेरे 11.30 बजे पहुंचे उन्होंने बटुकों को आशीर्वाद दिया।साथ ही उन्होंने आचार्य पवन के स्वजनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी पिता दयाशंकर राम त्रिपाठी माता से स्नेहिल मुलाकात की।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|