फिरोजाबाद (थाना दक्षिण): नगर को स्वच्छ बनाने के दावों के बीच थाना दक्षिण क्षेत्र की बोहारन गली से नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र में चारों तरफ फैला कूड़ा-करकट और गंदगी का ढेर न केवल स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है।