icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271206
Waseem AhmadWaseem AhmadFollow55m ago

गैसड़ी से AIMIM के लिए लाला भाई ने ठोकी दावेदारी पचपेड़वा में चुनावी हालचाल तेज, लखनऊ पार्टी कार्या

Kukur Bhukwa, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गैसड़ी क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। AIMIM से हकीकुल्लाह खां उर्फ ‘लाला भाई’ ने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा किया। समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। हकीकुल्लाह खां ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा को उन्होंने प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि वह जनता के बीच जाकर उनका हालचाल जानेंगे। उन्होंने दावा किया कि गैसड़ी में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बनी हुई है। आवेदन के दौरान जिला अध्यक्ष मो. सिराज शेख, अरशद अलीग, मो. शरीफ खां, जमाल अहमद, साबिर अली, मो. इरशाद खान, फतेह बहादुर खान, कलाम खान और नदीम गजनवी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top