845456
सडक दुर्घटना में चार की दर्दनाक मौत और चार हुए घायल
Dumdumwa, Bihar:मोतिहारी के सुगौली में भीषण सडक हादसे में चार की मौत हो गई। छपवा बेतिया मुख्य मार्ग के नायकाटोला के समीप पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार चार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सुगौली सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर स्थिति में बेतियां रेफर कर दिय। घटना में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना के रुबिना खातून, आयसा खातून, जायद खान और टेंपो चालक सुगौली के छगराहां वृता टोला के भैरों राउत के रूप में हुई है।0
0
Report
845456
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला
Dumdumwa, Bihar:मोतिहारी। सुगौली के छपरा बहास में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला। अंचल प्रशासन, पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।न्यायालय के आदेश के आलोक में सीओ सह दंडाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जहां डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के जमीन से चार अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। कार्रवाई के दौरान सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, राजस्व कर्मी यशवंत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।0
0
Report
845456
नवसृजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सांसद व विधायक ने किया
Dumdumwa, Bihar:मोतिहारी।पूर्वी चंपारण के सुगौली के धर्मपुर गांव में नवसृजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल एवं विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने का रास्ता खुल गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन से धर्मपुर एवं आसपास के गांवों के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए सुगौली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके। वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने क्षेत्र के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंगबस्त्र से सम्मानित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी एवं प्रबुद्ध लोगों के विचार और सुझाव जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। उनके अनुभवों से विकास कार्यों को नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, विकास शर्मा, अंकुर चौधरी, जितेंद्र सिंह, राजेश्वर ठाकुर, अशोक सोनी, नारायण प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, महेश मिश्रा, राजदेव प्रसाद, सुबोध चौधरी, संजय पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच साझा किया।0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
