तरबगंज क्षेत्र के नरायनपुर के पूर्व प्रधान निर्मल पासवान बीते दो दिसम्बर को उमरी बेगमगंज क्षेत्र के बारात से बाइक से वापस आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीररूप से घायल हो गए थे, जिनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी,शव घर पहुँचने पर कोहराम मच गया। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतक पूर्व प्रधान का बुधवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उनके परिवार, रिश्तेदार व समर्थक मौजूद रहे।