276403
शहीद चौक पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश, ठेले वालों पर होगी सख्ती
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): आजमगढ़-मऊ हाईवे स्थित शहीद चौक पर प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत वर्मा ने सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों और अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कई लोग गलत तरीके से सब्जी के ठेले लगाकर सड़क किनारे कब्जा किए हुए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने कस्बा प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कल से भी कोई व्यक्ति इस तरह अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क किनारे अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
No more articles to load
