icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
285126
Varun DwivediVarun DwivediFollow53m ago

ग्रामीणों को विकास के नाम पर मिला ठेंगा,सचिव प्रधान पर आरोप

Sihari Madhogarh, Madhogarh, Uttar Pradesh:जालौन जिले के माधौगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत कासिमपुर से विकास कार्यों की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास के नाम पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव में जलभराव, गंदगी और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। जालौन जिले के माधौगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत कासिमपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज तक नालियों का निर्माण नहीं कराया गया, जिसके चलते बरसात का गंदा पानी रास्तों पर भरा रहता है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास के नाम पर सिर्फ कागजी दावे किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र परिवारों को लाभ नहीं मिला, जबकि अपात्र लोगों को आवास दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं कई बुजुर्ग आज भी शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। महिलाओं ने बताया कि मंदिर जाने के लिए भी उन्हें कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गांव में विकास कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top