icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
261302
Star SamayStar SamayFollow1h ago

भट्ठे में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sitapur, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र में सरोसा गांव मार्ग पर स्थित मां पूर्णागिरी ब्रिक फील्ड में भीषण आग लग गई। इस घटना में भट्ठे पर रखी पिंजौड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग दोपहर लगभग डेढ़ बजे लगी। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। आग लगने की सूचना मिलते ही भट्ठे पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, पिंजौड़ी जलकर राख हो गई, जिससे भट्ठा संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top