icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
201301
Sonu PachouriSonu PachouriFollow29m ago

शास्त्री पार्क में गणेश रामलीला कमेटी ने किया भूमिपूजन

Noida, Uttar Pradesh:श्री गणेश रामलीला कमेटी, शास्त्री पार्क द्वारा आयोजित होने वाली श्री रामलीला महोत्सव के लिए 41 वाँ भूमिपूजन किया गया।शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला स्थल पर विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य संरक्षक शांतनु मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन मझे हुए कलाकारों द्वारा किया जाएगा तथा संवादों की भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र के सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में आएं और अपना प्यार दिखाएं ताकि सभी पदाधिकारियों की मेहनत सफल हो सके। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि रामलीला बढ़े बूढ़े और बच्चों सभी के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों के बेहतर चरित्र निर्माण में सहायक है जो मौजूदा समय में अत्यंत आवश्यक है। जब यहां भविष्य में 50 वीं रामलीला का मंचन होगा तो यह यमुनापार की सबसे बड़ी रामलीला कमेटियों में शामिल होगी। भूमिपूजन के दौरान वहां केसरी सिंह डेढ़ा, शिव कुमार शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अनिल जैन, बीनू गुप्ता, राहुल जैन, श्यामवीर गुर्जर, राम शुक्ला, मुकेश शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, गौरव वर्मा, राकेश पाण्डेय मौजूद रहे।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top