247776
घर में करंट लगने से सास बहू की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... सांस बहु की मौत एंकर ...शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसरेवा कला में बिजली का करंट लगने से एक ही साथ सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय म्रतक सांस घर में बल्ब जलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई।जिसे बचाने के दौरान के म्रतक की बहू भी करंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आप को बता दे।कि जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसरेवा कला की है।जहा घर मे बल्ब जालने के दौरान दो महिलाओ की मौत हो गई।जहा मृतकों की पहचान बतून पत्नी शेरदीन और उनकी बहू खुशनुमा पत्नी रोजो के रूप में हुई है।म्रतक के परिजनों के अनुसार घर में बिजली का बल्ब चलाने के दौरान अचानक करंट फैल गया। सबसे पहले बतून करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए बहू खुशनुमा आगे बढ़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं।वही घटना के दौरान करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर राजस्व विभाग के पटवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट – रोजो (परिजन) परिजनों ने बताया कि घर में बिजली का बल्ब जलाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें सास और बहू दोनों की करंट लगने से मौत हो गई।फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।0
0
Report
247776
दहेज में बुलेट की मांग का आरोप: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष बोला- जहर देकर मार डाला; तीन मास
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद गांव में शोक के साथ तनाव का माहौल बना रहा। मृतका ममता के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह गांव लव्वा दाउदपुर निवासी लोकिन्दर के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ममता का उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि देर रात ममता के जेठ का फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और तुरंत गांव पहुंचने को कहा गया। परिवार रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचा तो ममता का शव घर में पड़ा मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग कथित रूप से घर छोड़कर जा चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। उनका आरोप है कि ममता के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका है। मृतका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले भी दहेज की मांग को लेकर ममता के साथ मारपीट की गई थी। उस समय वह उसे मायके ले आए थे, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर वह दोबारा ससुराल चली गई थी। ममता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता, भाई और बहन ने ससुराल पक्ष के सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
No more articles to load
