icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
226101
Shamshul LaqaShamshul LaqaFollow10m ago

बेगरिया में 2 साल से 90 फीट का गड्ढा, तारों के बोझ से झुका बिजली का खंभा, कभी भी गिर सकता है

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, दुबग्गा - बेगरिया क्षेत्र के लोगों के लिए एक गली मौत का खतरा बन गई है। कानपुर बाईपास हाईवे से जब बेगरिया ढाल होते हुए बेगरिया पुलिया की तरफ जाते हैं, तो लेफ्ट हैंड साइड में मकून्स प्ले स्कूल को क्रॉस करने पर एक गली पड़ती है। इस गली में मात्र 100 मीटर अंदर चलने पर बीच रास्ते में करीब 90 फीट का बड़ा गड्ढा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा करीब 3 साल से ऐसे ही खुला पड़ा है। इस गड्ढे की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। रात के समय और बारिश में यह गड्ढा और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, क्योंकि दिखाई नहीं देता। वहीं इसी गड्ढे के पास एक बिजली का खंभा लगा हुआ है, जो तारों के अत्यधिक बोझ से झुक गया है। इस खंभे पर बहुत अधिक संख्या में तार लगे हुए हैं, जो आसपास के घरों की मेन लाइन है। तारों के भार से खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। गली के लोगों की मांग है कि - 1. गली के बीच के इस 90 फीट के गड्ढे को जल्द से जल्द भरा जाए। 2. इस खंभे के तारों को हटाकर, जिस गली के घरों के तार लगे हैं, उसी गली में नया खंभा लगाया जाए और उसी पर तार लगाए जाएं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले इस समस्या का समाधान हो सके। रिपोर्ट - दुबग्गा, लखनऊ | PINEWZ Shamshul Laqa
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top