230001
रक्षाबंधन त्योहार,अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार के पास टेंट लगाकर की सम्पूर्ण व्यवस्था
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति,प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागार प्रतापगढ़ के प्रांगण में जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी के निर्देशन में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों एवं परिजनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनों की सेवा करना मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है तथा बहनों के सम्मान, सहयोग और उनके सुख-दुख में साथ देना हमारा कर्तव्य है। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन हमें केवल रक्षा का वचन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। बहनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना परिवार एवं समाज को मजबूत बनाती है।इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान एवं सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कारागार में बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों को जलपान तथा बच्चों को बिस्कुट आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, डिप्टी जेलर शारदा देवी जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्य रसीद अहमद,आशीष कुमार खरे,आयुष श्रीवास्तव,मो आकिब,प्रदीप कुमार,संजय कुमार,अरशद आशिफ अली,शिवेंद्र कुमार महिला टीम कल्पना मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रेम, सम्मान, सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।0
0
Report
No more articles to load
