262001
पीलीभीत में सपा पर बरसे महंत राजू दास: बोले 2027 में 30 सीटों पर सिमट जाएगी सपा
Chidaiyadeh, Uttar Pradesh:पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव की तुलना 'कालनेमि' से करते हुए कहा कि सपा का सनातन धर्म और संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में महंत राजू दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक मंच की मर्यादा बनाए रखी, जबकि अखिलेश यादव धार्मिक आयोजनों में भी राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब चुनावी चुनौती स्वीकार की, तो अखिलेश पीछे हट गए और ट्वीट करने लगे। महंत राजू दास ने कहा कि जो लोग अभी तक अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं कर सके और संतों का आशीर्वाद नहीं ले पाए, हिंदू अगर उन पर विश्वास करेंगे तो यह 'कालनेमि' जैसा विश्वासघात होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महंत राजू दास ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और वह 30 सीटों से अधिक नहीं जीत पाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो सनातन संस्कृति, हिंदू और हिंदुत्व के साथ चलेगा, वही देश व प्रदेश पर राज करेगा। प्रदेश में वही सत्ता में रहेगा जो भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त शासन देगा और जिसके राज में गुंडे-माफिया या तो जेल में होंगे या सीधे ऊपर प्रभु से मिलेंगे। इसके साथ ही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा कि उन्होंने भगवान की लीला का वर्णन केवल विनोद भाव में किया था। उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि जो लोग देवी-देवताओं पर सवाल उठाते हैं, वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि विरोधियों में साहस है, तो वे आगे आकर कहें कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर वे बनवाएंगे।0
0
Report
No more articles to load
