Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
Back
Ravendra Singh Verma
Follow
225412
दौलतपुर में किसान पाठशाला आयोजितः दलहनी फसलों और प्राकृतिक खेती पर किसानों को मिली जानकारी
RS
Ravendra Singh Verma
Follow
Dec 20, 2025 14:38:29
Daulat Pur, Uttar Pradesh:
बाराबंकी जिले के ग्राम दौलतपुर में एक किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। यह पाठशाला पद्मश्री रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर 'खेती की बात खेत पर' की तर्ज पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।इस अवसर पर, कृषि अधिकारियों ने किसानों को महत्वपूर्ण कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुरेंद्र कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य, दलहनी फसलों के उपयोग और उनकी उपयोगिता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
0
0
Share
Report
225412
बाराबंकी में सोनू निगम की परफॉर्मेंस पर झूमे लोगः तुमसे मिलकर दिल का है जो हाल... पर बजीं तालियां,
RS
Ravendra Singh Verma
Follow
Dec 20, 2025 14:37:08
Daulat Pur, Uttar Pradesh:
बाराबंकी के मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पद्मश्री से सम्मानित मशहूर गायक सोनू निगम ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।सोनू निगम ने इस संगीत संध्या में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने "इश्क में है सारी खुशियां, इश्क में बर्बादी" और "तुमसे मिलकर है जो दिल का हाल, क्या करें" जैसे भावनात्मक गीतों से समां बांध दिया।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top