icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
283122
RKRaj KumarFollow17m ago

रास्ता रोकने का विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा

Kiraoli, Uttar Pradesh:किरावली। थाना क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर की मुस्लिम बस्ती में रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर किरावली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, मिढ़ाकुर निवासी इसरार पुत्र हाजी इशाक बीती 11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे अपने बाड़े से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रब्बान, कासिम, नासिर और इरफान पुत्रगण इम्बार खड़े थे। इसरार ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इसरार किसी तरह जान बचाकर अपने घर की ओर भागे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी पत्नी के साथ भी खींचतान और मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित इसरार ने किरावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top