205303
ट्रेक्टर से पड़िया के पैर टूटे कहा सुनी पर की मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Harchandpur Kharagpur, Uttar Pradesh:किशनी।राजेंन्द्र सिंह पुत्र रामरतन सिंह यादव निवासी ग्राम खिरिया (नैगवां खिरिया) ने तहरीर दी कि रविवार की सुबह 9.30 बजे गांव के आनंद उर्फ अभयराज पुत्र रामकिशोर यादव उनके घर के सामने से ट्रैक्टर ले जा रहे थे। मेरे घर के पास उनकी भैंस का बच्चा (पडिया) बंधी हुई थी।ट्रेक्टर उक्त पड़िया पर चढ़ गया और उसके पैर टूट गये। जब जब उन्होंने इलाज के लिये कहा तो आनंद ने उनसे कहा कि तुम परेशान मत होओ। वह उनकी भैंस की पडिया का इलाज करा देगा। इसके बाद शाम करीब 4.00 बजे उनके घर आनंद उर्फ अभयराज पुत्र रामकिशोर व उपेंन्द, उपेश पुत्रगण रामकिशोर व रामकिशोर पुत्र प्रताप सिंह मेरे घर आये और भैंस के एक्सीडेंट की बात को लेकर गंदी गालिया देते हुये उनको व उनके बेटे अनुज यादव व बेटी बन्दना यादव को बुरी तरह लात घूसों व धारदार हथियार, कुल्हाडी व फावडा से मारापीटा।मारपीट से उनके सिर, दांत, जबडा व सर, हाथ में लड़की के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।मारपीट के बाद उक्त लोगों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।0
0
Report
205303
खिदरपुर में डीपी फुंकने से कई घरों में दो दिनों से छाया अंधेरा
Harchandpur Kharagpur, Uttar Pradesh:किशनी।जून माह में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के गांव खिदरपुर में बिजली की डीपी फुंक गई परंतु बिजली विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है।ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से फुंकी हुई डीपी को बदलवाकर नई डीपी लगवाने की मांग की है। गाँव ख़िदरपुर में मोहल्ले के बीच खड़े खंभे पर लगी विद्युत डीपी गत दो दिनों से फुंक गई है।ग्रामीणों ने अधिकारियों को इससे अवगत कराया है लेकिन अभी तक कोई लाइनमैन डीपी को देखने तक नहीं आया।इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से डीपी बदलबाने की माँग की है।प्रदर्शन करने बालों में अजय शाक्य, सत्यभान शाक्य, रूपलाल शाक्य, सोबरन, रघुवीर सिंह, अमर सिंह, रामवीर, महेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह , सतेंद्र, वीरेन्द्र सिंह ,छविनाथ सिंह, नवाब सिंह आदि थे। वहीं उपखंड चौराईपुर के अवर अभियंता देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने लाइनमैन को मौके पर भेजा है।यदि डीपी मरम्मत के योग्य है तो उसकी मरम्मत होगी अन्यथा डीपी बदलबाई जाएगी।0
0
Report
No more articles to load
