icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
484001
PCPushpendra ChaturvediFollow20 Dec 2025, 06:11 am

जब गुरु ही नशे और गाली का उदाहरण बन जाए, तो सवाल सिर्फ शिक्षक पर नहींपूरे सिस्टम की जवाबदेही पर खड़ा

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल-ब्यौहारी तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, जन शिक्षा केंद्र बरौघा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप। वीडियो में शिक्षक अभद्र हालत में गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं। पेंट की ज़िप और शर्ट के बटन तक खुले, अनुशासन की उड़ी धज्जियां। शिक्षक द्वारा तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप। वायरल वीडियो
0
0
Report
Pinewz
484001
PCPushpendra ChaturvediFollow5 Sept 2025, 10:46 am

परिवहन विभाग की खामोशी... और यात्रियों की ज़िंदगी पर खतरा बिना परमिट की बसें... मौत बनकर दौड़ रही

Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर-शहडोल जिले में परिवहन विभाग की लापरवाही फिर उजागर हुई है। बुढ़ार थाना क्षेत्र में नफीस बस सर्विस की MP 65 ZC 6261 नंबर की बस पुलिस ने जब्त कर ली, क्योंकि इस बस का परमिट ही नहीं था। यानी यात्रियों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा था और परिवहन विभाग मूकदर्शक बना बैठा था। बुढ़ार बस स्टैंड से शहडोल और अन्य रूटों पर यह पुरानी बस लंबे समय से बिना परमिट के दौड़ रही थी। पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जांच की और पूरा सच सामने आया। सवाल उठता है कि अब तक परिवहन विभाग क्या कर रहा
0
0
Report
Pinewz
484001
PCPushpendra ChaturvediFollow14 Aug 2025, 07:24 am

"तीन बार सर्पदंश, 40 वायल एंटी स्नेक वेनम… 20 दिन बाद मासूम कंचन की जिंदगी जीती डॉक्टरों की टीम"

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया की 3 वर्षीय कंचन कोल को जहरीले करैत सर्प ने तीन बार डंस लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर सुनील हथगेल व टीम ने 20 दिन तक PICU में गहन इलाज किया। बच्ची को 40 वायल एंटी स्नेक वेनम और वेंटिलेटर सपोर्ट मिला। शुरुआती स्थिति नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई। घटना ने साबित किया कि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है। स्थानीय समुदाय में सर्पदंश के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
484001
PCPushpendra ChaturvediFollow9 Aug 2025, 03:34 pm
0
0
Report
Advertisement
Back to top