Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Banda210201

एसआईआर नोटिसों पर उमड़ा जनसैलाब, तहसील अतर्रा में चला सत्यापन अभियान

Pravin KumarPravin KumarJan 23, 2026 05:52:09
Uttar Pradesh:अतर्रा (बांदा) — एसआईआर को लेकर जारी नोटिसों के बाद आज तहसील परिसर अतर्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक अपने-अपने दस्तावेज लेकर तहसील पहुंचे। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी संवेदनशीलता और सरलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। सत्यापन प्रक्रिया में आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट, पैन कार्ड जैसे प्रमुख दस्तावेजों को वरीयता दी गई। जिनके पास आवश्यक कागजात उपलब्ध थे, उनका तत्काल वेरिफिकेशन कर फॉर्म को मौके पर ही समिट कर दिया गया। अधिकारियों ने नागरिकों को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी देते हुए भ्रम और आशंकाओं को दूर किया। सुव्यवस्थित व्यवस्था और सहयोगात्मक रवैये के चलते सत्यापन कार्य सुचारू रूप से संपन्न होता नजर आया।
0
comment0
Report
Banda210201

ऑपरेशन ईगल: अतर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Pravin KumarPravin KumarJan 21, 2026 10:58:36
Uttar Pradesh:अतर्रा (बांदा) — जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत अतर्रा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में थाना अतर्रा पुलिस ने 08 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। रात्रि गश्त के दौरान डाक बंगला कस्बा अतर्रा के पास घेराबंदी कर चारपहिया वाहन से आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में 24 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व ₹3,02,003 नकद बरामद हुए। पूछताछ में गांजा मध्य प्रदेश से लाकर बांदा में सप्लाई करने की बात सामने आई। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Banda210201

अतर्रा पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Pravin KumarPravin KumarJan 20, 2026 02:28:20
0
comment0
Report
Advertisement
Banda210201

विशेष गहन परीक्षण पर एसडीएम अतर्रा का फोकस

Pravin KumarPravin KumarJan 19, 2026 16:50:50
0
comment0
Report
Banda210201

मकर संक्रांति पर्व पर गौरा बाबा धाम अतर्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Pravin KumarPravin KumarJan 15, 2026 07:33:14
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top