Auraiya - ब्लॉक प्रमुख ने कहा,बेबुनियाद आरोप लगा रहे लोग
Chandnapur Dayal Singh, Uttar Pradesh:अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने प्लॉट पर किए गए कब्जे को लेकर कहा कि लोग उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने खंडन करते हुए बताया है कि यह आरोप बे बुनियाद है। हमारी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है,जिसको लेकर वह न्यायालय की शरण लेंगे।
औरैया-ककोर के तिरंगा मैदान में किया गया किसान मेले का आयोजन
Chandnapur Dayal Singh, Uttar Pradesh:सोमवार को ककोर मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के स्टाल लगाए। मेले में किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। वहीं किसानों को उन्नत सील खेती करने के भी गुर सिखाए गए। सरकार द्वारा उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए ।इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने आकर अपने इंस्टाल लगाए तथा उन्नतशील खेती के बारे में जानकारी हासिल की।
Auraiya - महिला ने दो लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Chandnapur Dayal Singh, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ,वह खाना बनाने का काम करती है जिसके लिए वह बंधा का पुरवा थाना अयाना में खाना बनाने के लिए गई थी .तभी सेगनपुर निवासी दो युवकों द्वारा बुलाकर नौकरी का झांसा दिया गया. एक दिन बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।पीडित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
