205262
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mohabbatpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद में आमजन को जागरूक करने और शासन की योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आवश्यक जानकारियां पहुंचाई जा सकती हैं। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके और आमजन को जागरूक किया जा सके। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। मैनपुरी। जनपद में आमजन को जागरूक करने और शासन की योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक आवश्यक जानकारियां पहुंचाई जा सकती हैं। प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके और आमजन को जागरूक किया जा सके। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।0
0
Report
205001
दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Mohanpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया 30 अक्टूबर 2026 को गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी परिवार को लगातार धमका रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
205001
भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यादव महासभा में आक्रोश, धीरेंद्र शास्त्री और संगीत
Sansarpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे यादव महासभा के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इस तरह की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन की बात करने वाले ही सनातन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के लिए जेल या अस्पताल की नौबत आ सकती है। यादव महासभा ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। रावल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, यादव महासभा।0
0
Report
Advertisement
205001
मैनपुरी में राज्यसभा भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' पर सांसद रामजीलाल सुमन का बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान *भाजपा की लोकतन्त्र बचाओ यात्रा पर बोले रामजीलाल सुमन* हम तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है हमें वह करना है जिससे हमारी पार्टी आगे बढ़े भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी है बीजेपी अगर कोई यात्रा निकाल रही है तो उससे हमें क्या लेना देना *नेपाल के तर्ज पर रिज़ीम चेंज करने पर बोले रामजीलाल सुमन* जनतंत्र में संघर्ष करने के अधिकार जो हमको मिले हैं लोकतांत्रिक तरीके से हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं हमारा हिंसा में कोई विश्वास नहीं है गांधी जी, लोहिया जयप्रकाश जी को अपना आदर्श मानते है। इस तरह की बात बीजेपी की लोग कर रहे हैं जिसका कोई औचित नहीं है। *हिंदुओं के वोट कटने के सवाल पर बोले रामजीलाल सुमन* इनके दिमाग में हिंदू मुसलमान के अलावा कुछ रहता ही नहीं है मुसलमानों के कितने वोट कटे हैं इसका कोई हिसाब नहीं है। वोट तो सबके कटे है। कुल मिलाकर यह की पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग इसका विरोध करते थे। मुख्य चुनाव के काम करने के तरीके पर इस बार उनके खुद साथियो ने आरोप लगाए कि हम जो आपत्तियां देते थे उसको नज़र अंदाज करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त मनमाने फैसले करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त किस तरह से काम कर रहे है इस का अंदाजा उनके जो साथियों ने आरोप लगाए हे उससे समझा जा सकता है। *अमित शाह का बयान 2027 में बीजेपी की सरकार बनी तो यूसीसी लागू होगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* सरकार बनेगी ही नहीं लागू कहा से करेंगे। *धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले रामजीलाल सुमन* में क्या कही उनके बारे में कथा वाचकों की स्थिति के बारे में आप लोग भली भांति जानते है कोई ड्राइवर के साथ जा रहा हे कोई किसी के साथ जा रहा है। कुल मिलाकर के जो कथा बाचक हे वो बीजेपी का प्रचार प्रसार कर रहे है। *2027 के चुनाव पर बोले रामजीलाल सुमन* 2027 के चुनाव को पुराने चश्मे से देखना ठीक नहीं है अब तक जज्बात के सारे मजहब के सारे भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीत रही है। इस बार का 2027 का चुनाव लोगों की समस्याओं को लेकर होगा चुनाव होगा। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं जो परेशान ना हो 2027 के चुनाव में जातीया टूटेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। *जेल से छूटने के बाद ED द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी पर बोले रामजीलाल सुमन* जान बूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है उनका यह गुनाह हो गया कि उन्होंने एक यूनिवर्सिटी बना दी इसके चलते उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। *मुख्यमंत्री का बयान जो भी आंदोलन में शामिल होगा उनको नौकरिया नहीं मिलेगी जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* इनका आदर्श हिटलर हे यह नहीं चाहते कि कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर सके समाजवादी पार्टी अपने दायित्व को जानती है हमें किसी की नसीहत की जरूरत नहीं। *चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध कब तक जारी रहेगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है और फैसले सब सामूहिक होते है। बाइट - रामजीलाल सुमन राज्यसभा सांसद0
0
Report
205001
दबंगों ने की फायरिंग मारपीट कर किया घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:संतेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम पाल ग्राम रानीपुर, मौजा खुजरारा इज्जतपुर थाना करहल के रहने बाले है। कल करीब शाम 09 बजे मेरी गाड़ी नं० HR47F 4106 मेरे घर के बाहर खड़ी थी तभी गाँव के ही लोग गोविन्द पाण्डेय व दीपक पाण्डेय पुत्रगण राजकुमार पाण्डेय व शिवम दीक्षित पुत्र रामसुफ़ दीक्षित व सरसन पाण्डेय पुत्र नमालूम (राजकुमार के साले का लड़का) 5–6 अन्य लोग आये और मेरी गाड़ी के पास खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। उक्त लोगों के हाथ में अवैध हथियार थे0
0
Report
