icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
326515
Parmeshwar VyasParmeshwar VyasFollow44m ago

उड़ीसा में राष्ट्रीय जूनियर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उन्हैल की भाविका जैन ने जीता गोल्ड मेडल

Unhel, Rajasthan:ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कस्बे की भाविका जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने किया। उन्हैल की भाविका जैन (लो-किक, 70 किग्रा) कैटेगरी में मध्यप्रदेश को ओर से स्वर्ण पदक जीता। किक बॉक्सिंग एसो. ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनोद सुंडावले की अगुवाई में टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम कोच की जिम्मेदारी जितेंद्र राठौड़ ने निभाई। भाविका ने कोच जितेंद्र कुमार, शिवरादित्य के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। स्वर्ण पदक जीतने के बाद भाविका शनिवार शाम अपने गांव उन्हैल पहुंचीं। गांव पहुंचने पर परिवार, समाज के लोगों और ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाविका जैन विजय जुलूस के रूप में कस्बे के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर जैन मंदिर पहुंची और यहां स्थित भगवान पार्श्वनाथ की दर्शन किए। गांव की कबड्डी टीम युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने भी भाविका का विशेष रूप से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। जीत की खुशी में गांव में शाम को विजय रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। पूरा गांव "भाविका जैन जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। भाविका की इस उपलब्धि से उन्हैल सहित पूरे गंगधार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाविका ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच जितेंद्र कुमार, शिवरा दित्य और WAKO India से संबद्ध मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन को दिया। उन्होंने कहा कि आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाना उनका लक्ष्य है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top