271801
50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले से सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में बेखौफ घूम रहे अपराधियों और शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस कप्तान के सख्त तेवरों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने हाफ एनकाउन्टर में लंगड़ा कर दबोच लिया। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और रामगांव व कैसरगंज थाने की पुलिस ने एक संयुक्त और बेहद साहसिक ऑपरेशन में ₹50,000 के इनामी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज और मुल्कराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
271801
बहराइच: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, दूसरे दिन भी कोचिंग-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच,
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद बहराइच में प्रशासन अलर्ट मोड में है। व्यावसायिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दूसरे दिन भी दमकल विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कोचिंग सेंटरों की औचक जांच की। टीम ने फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत वायरिंग और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई संस्थानों में खामियां मिलीं।0
0
Report
No more articles to load
