262201
बीसलपुर मे हुई जनसता दल की अहम बैठक रोहित गंगबार बने जिला अध्यक्ष नितिन वर्मा बने युवा जिला अध्यक्ष
Kanpari, Uttar Pradesh:पीलीभीत में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की युवा एवं किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन पीलीभीत। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद पीलीभीत में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सर्किट हाउस/पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाना तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें पार्टी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह "शिवाजी", प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बलबीर सिंह चौहान, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष पीलीभीत रोहित कुमार गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष पीलीभीत नितिन वर्मा और प्रधान संगठन के अध्यक्ष सचिन गंगवार भी शामिल हुए सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच कार्य करेगा तो पार्टी निश्चित रूप से और अधिक सशक्त होगी। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में कहा कि "संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है।"0
0
Report
No more articles to load
