Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nikunj Vishvkarma

उन्हैल में नवरात्र समापन पर धूमधाम से हुआ मां अंबे की प्रतिमाओं का विसर्जन, जुलूस आकर्षण का केंद्र

NVNikunj VishvkarmaOct 02, 2025 15:04:47
:
उन्हैल कस्बे व आसपास के क्षेत्र में नवरात्रि समापन पर मां अंबे की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। हवन-यज्ञ व पूर्णाहुति के बाद सभी मंडलों की प्रतिमाएं दादावाड़ी प्रांगण में एकत्र हुईं। वहां से विसर्जन जुलूस निकाला गया जो शिप्रा नदी तक गया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों व पवनपुत्र व्यायामशाला के कलाकारों ने करतब दिखाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
0
comment0
Report
Jhalawar326515

उन्हैल: एसपी अमित कुमार ने उन्हैल थाने का निरीक्षण कर ली बैठक, नागेश्वर तीर्थ पहुंच किए दर्शन

NVNikunj VishvkarmaAug 02, 2025 14:17:25
Unhel, Rajasthan:
उन्हैल. झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने शनिवार को उन्हैल थाने का निरीक्षण कर सीएलजी सदस्यों की बैठक ली और उन्हैल थाना क्षेत्र की क़ानून व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में व्यापारी, पुलिस मित्र व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने नागेश्वर जैन तीर्थ पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। तीर्थ पेढ़ी व विभिन्न संगठनों ने उनका शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। दर्शन के बाद एसपी सड़क मार्ग से झालावाड़ रवाना हुए।
15
comment0
Report
Jhalawar326515

नागेश्वर मोहनखेड़ा मंडल मुंबई ने क्षेत्र के 30 स्कूलों में बच्चों को वितरित की स्कूली सामग्री

NVNikunj VishvkarmaJul 21, 2025 14:42:43
Unhel, Rajasthan:
उन्हैल: नागेश्वर मोहनखेड़ा मंडल मुंबई ने उन्हैल कस्बे और आसपास के 30 स्कूलों में बच्चों को बैग, किताबें, पेन वितरित किए। यह सेवा कार्य शाह महिपाल सुकनराज थाना, बाली निवासी के सहयोग से हुआ। बच्चों में खुशी का माहौल था। मंडल अध्यक्ष व सचिव ने सहयोगियों का आभार जताया। पेन व अन्य सामग्री सांडेराव और ढालोप परिवार द्वारा दी गई।
16
comment0
Report
Jhalawar326515

उन्हैल नागेश्वर में भाजपा की बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष ने भाजपा की विकास यात्रा और संगठन पर दिया ज़ोर

NVNikunj VishvkarmaJul 20, 2025 14:45:03
Unhel, Rajasthan:
उन्हैल: भाजपा मंडल उन्हैल नागेश्वर की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने की। उन्होंने भाजपा की 45 वर्षों की विकास यात्रा बताई और संगठन की मज़बूती पर ज़ोर दिया। कार्य योजना, प्रगति रिपोर्ट आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष शर्मा ने नागेश्वर तीर्थ में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर, तीर्थ में विराजित साध्वी से आशीर्वाद लिया।
13
comment0
Report
Advertisement
Jhalawar326515

उन्हैल के श्री अनादि नागेश्वर शिव मंदिर पर वार्षिक ध्वजारोहण श्रद्धा से संपन्न

NVNikunj VishvkarmaJun 28, 2025 14:33:05
Unhel, Rajasthan:
उन्हैल के श्री अनादि नागेश्वर शिव मंदिर पर शनिवार सुबह वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। कार्यक्रम 8:30 बजे शुरू हुआ। मुख्य मंदिर पर ध्वजा सेठ मोहनलाल जैन व कार्तिकेय भगवान की ध्वजा ठाकुर पुर सिंह चौहान ने चढ़ाई। विधि मंत्रोच्चार के साथ पंडित जगदीश जोशी, जगदीश पुरोहित और राकेश बैरागी ने संपन्न कराई। मुख्य पुजारी शिव गिरी गोस्वामी ने बताया कि आयोजन भक्ति भाव से हुआ। अंत में आरती और प्रसादी वितरण हुआ।
2
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top