241402
चियासर गंगा घाट पर बनेगा पक्का पुल
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:कटियारी क्षेत्र और कन्नौज के बीच चियासर गंगा घाट पर पक्के पुल के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। सवायजपुर और छिबरामऊ के विधायकों के प्रयासों से यह मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पुल के निर्माण की मांग की थी। चियासर घाट हरपालपुर के जीवनपुरवा मजरा दहेलिया के पास स्थित है। पुल का निर्माण ईपीसी मोड पर किया जाएगा, जिस पर 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपए की लागत आएगी।वर्तमान में चियासर घाट पर गंगा नदी पार करने का एकमात्र साधन नाव है। बरसात के मौसम में यह मार्ग बंद हो जाता है, जिससे कटियारी क्षेत्र के लोगों को कन्नौज पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी के बजाय 80 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर 30 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे हरदोई और कन्नौज की लगभग चार लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।इस पुल के निर्माण से कटियारी क्षेत्र छिबरामऊ, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर और फर्रुखाबाद के राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है।0
0
Report
241402
बाइक साइकिल से टकराई, छात्र समेत तीन घायल
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर बाइक सवार जीजा-साले की बाइक साइकिल सवार स्कूली छात्र की साइकिल से टकरा गयी। जिससे तीनो लोग गंम्भीर रुप से घायल हो गए पाकर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी हरपालपुर मे भर्ती कराया गया है। वहाँ पर डॉक्टर ने छात्र की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी सिद्धार्थ 19 वर्ष शनिवार सुवह अपने जीजा बांसी गांव निवासी सफाई कमी रंजेश 22 के साथ बाइक से भरखनी ब्लॉक जा रहे थे। ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी कक्षा छः का छात्र ऋषि 11 वर्ष साइकिल से अपने स्कूल जीनियस पब्लिक में पढने जा रहा था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बाइक सवार की साइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को एंबुलेंस से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहां पर ऋषि की हालत गंभीर होने डॉक्टर ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये थे।0
0
Report
241402
शराब पीकर गाली गलौज करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:अरवल थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा मजरा दयालपुर गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह यादव 52 वर्ष पुत्र दरबारी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 7 अप्रैल समय करीब 4 बजे गांव के ही अमित यादव शराब के नशे में दरवाजे के सामने गाली गलौज करने लगे पीड़ित के द्वारा जब गाली देने का विरोध किया गया तो आरोपी अमित और उसकी पत्नी साधना माता कुंडला देवी सब लोग एक राय होकर अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर एवं ईट पत्थर से मारने पीटने लगे जिससे वहां घायल हो गया शोर सुनकर आसपास के लोग आए और बचाया तभी आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए हैं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है शुक्रवार को अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
