icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
845454
neyaz alam shaineyaz alam shaiFollow33m ago

शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक

Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और महिला सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की,बैठक में सदर डीएसपी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, सीओ डौली कुमारी, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे,बैठक में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। सदर डीएसपी अजीत कुमार ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीओ डौली कुमारी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी शिकायतों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
0
0
Report
Pinewz
845454
neyaz alam shaineyaz alam shaiFollow31 Jul 2026, 09:01 am

निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के भोगड़ी वार्ड संख्या-21 से गढ़वा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा गढ़वा से रमपुरवा नारा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कर भोगड़ी निवासी समाजसेवी साजिद आलम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिश (ईंट का चूरा) और मिट्टी गिरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनवा दिया। स्थानीय ग्रामीण इम्तियाज ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण पंचायतों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रशासन की अनदेखी के बीच साजिद आलम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मरम्मत से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी साजिद आलम की इस निस्वार्थ पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। शमीम आलम, शमशाद आलम, नेज़ामुद्दीन आलम, मुन्ना गद्दी, खलील गद्दी, रेयाज आलम, फैयाज आलम, साहब आलम, फरहाद आलम, अरमान आलम शेख तथा नेयाज आलम सहित अनेक ग्रामीणों ने उनके जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
0
0
Report
Pinewz
845454
neyaz alam shaineyaz alam shaiFollow31 Jul 2026, 07:39 am

हरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,तीन घर जलकर खाक

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के हरपुर गांव के वार्ड संख्या 24 में देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से विजय राम, संजय राम और मु. किशोरी के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, गैस सिलिंडर, बर्तन, नगदी, तीन बकरियां सहित घरेलू उपयोग के अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीनों परिवारों की वर्षों की जमा-पूंजी स्वाहा हो चुकी थी। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
845454
neyaz alam shaineyaz alam shaiFollow31 Jul 2026, 03:11 am

बहुअरवा पोखरा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत।

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई,घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है,मुखिया देवीलाल सहनी ने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ रामजानकी मठ परिसर स्थित पोखरे में नहाने गया था,इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया,आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया,परंतु उसकी मौत हो चुकी थी,घटना की सूचना मझौलिया पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही थाना के एएसआई निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top