203389
नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर पर सभासद व भाजपा नेत्री ने लगाया धमकाने का आरोप
Narora, Uttar Pradesh:नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर पर सभासद व भाजपा नेत्री ने लगाया धमकाने का आरोप नरौरा। मनोनीत सभासद भाजपा नेत्री ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर किताब सिंह यादव पर अभद्र व्यवहार करने एवं धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर पंचायत नरौरा में सभासद मनोनीत हुई नगर निवासी भाजपा नेत्री कोमल सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सभासद मनोनीत होने के काफी समय बाद भी शपथ नहीं दिलाने की शिकायत बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह से करने पर दिनांक 05 मई 2026 को शपथ ग्रहण के पश्चात सांसद से शिकायत किए जाने से नाराज हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर किताब सिंह यादव ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और मुझे धमकाया। जिससे मेरी तबीयत खराब हो गई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किताब सिंह यादव दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिससे मुझे एवं मेरे परिवार को किताब सिंह यादव से जानमाल का खतरा है। किताब सिंह यादव ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित हैं।मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।0
0
Report
No more articles to load
