icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
400709
NPNagmani PandeyFollow1h ago

नवी मुंबई में दो युवकों पर फायरिंग,अस्पताल में भर्ती

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई।शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ RTI आवेदनों की बाढ़ के बीच अब हालात गंभीर और खतरनाक होते जा रहे हैं। बिल्डर संदीप गवस और RTI कार्यकर्ता अमित मौर्या से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाली फायरिंग की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, RTI कार्यकर्ता अमित मौर्या के कान को छूते हुए गोली निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शहर में RTI के माध्यम से अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। ठाणे, भिवंडी, तळोजा, पनवेल, मानखुर्द और चेंबूर जैसे इलाकों से भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे बिल्डर लॉबी में भारी बेचैनी का माहौल है। इस घटना के बाद RTI कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि शिकायत करने वालों को धमकियां दी जा रही हैं, उन पर दबाव बनाया जा रहा है, और अब तो उन पर जानलेवा हमले तक किए जा रहे हैं। गंभीर आरोप यह भी है कि अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय, आवाज उठाने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है। कुछ अधिकारियों और स्थानीय राजनीतिक नेताओं के कथित संरक्षण में यह सब हो रहा है, ऐसी चर्चा भी जोर पकड़ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमले के पीछे के कारणों तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
400709
NPNagmani PandeyFollow23 Dec 2025, 04:39 am

नवी मुंबई में ‘बुर्का गैंग’ की एंट्री

Navi Mumbai, Maharashtra:सीवूड में दिनदहाड़े सशस्त्र डकैती सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का लगा सुराग नागमणि पांडेय नवी मुंबई।सीवूड इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप पर सशस्त्र डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों के बल पर अज्ञात लुटेरों ने दुकान से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, बुर्का गैंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है । जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सीवूड के ज्वेलरी शॉप में तीन आरोपी बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। वे सीधे काउंटर के पास पहुंचे और अचानक हथियार दिखाकर दुकानदार व कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद काउंटर में रखे सोने के
0
0
Report
Pinewz
400033
NPNagmani PandeyFollow7 May 2025, 04:33 pm

मुंबई में पुलिस ने चलाया बड़ा तलाशी अभियान, 35 लोगों पर कार्रवाई

Mumbai, Maharashtra:

देश भर में हो रही विभिन्न घटनाओं की पृष्ठभूमि में मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में तलाशी अभियान जोरों से शुरू है. इसी में नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले तुर्भे पुलिस स्टेशन की हद्द में देर रात को अचानक पुलिस ने तलाशी अभियान चलाई. इस अभियान में खुद परिमंडल 1 के सहायक पुलिस आयुक्त खुद सड़कों पर उतरे. इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर 125 वाहनों की तलाशी कर 4 ड्रिंक एंड ड्राइव समेत यातायात नियमों की धंज्जियां उड़ाने वाले 35 लोगों पर मामला दर्ज की है. इस अभियान में 20 अधिकारी, 120 कॉन्स्टेबल समेत पुलिस मुख्यालय की क्यूआरटी टीम शामिल थी। 

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
400015
NPNagmani PandeyFollow7 May 2025, 04:19 pm

मुंबई में तेज आंधी से गिरा पेड़, तीन की दर्दनाक मौत

Mumbai, Maharashtra:

मुंबई और उपनगरीय इलाकों में मंगलवार शाम से ही तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कल्याण (पूर्व) के चिंचपाडा रोड पर एक चलती हुई रिक्षा पर बड़ा गुलमोहर का पेड़ गिर गया, जिससे रिक्षा चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुंबई के प्रसिद्ध डबेवाला संगठन से जुड़े तुकाराम खेंगळे भी शामिल हैं। चिंचपाडा रोड पर रिक्षा से घर लौट रहे तुकाराम खेंगळे पर अचानक एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में रिक्षाचालक उमाशंकर वर्मा (45), तुकाराम खेंगळे (50), और लता दत्ताराम राऊत (47) की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों को तुरंत रुक्मिणीबाई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top