271202
*रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची डायल 112, इटियाथोक कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत लखनीपुर के मजरा गांव मकदूमपुरवा निवासी विक्रम (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रैक पर शव देखा। सूचना पर डायल-112, स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।खबर है,मौके पर मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई।परिजनों की मानें, तो विक्रम शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बिना बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।विक्रम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के मुताबिक, वह घर में कमाने वाला इकलौता बेटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।0
0
Report
271202
*प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक में दीपोत्सव, बच्चों ने मनाया जश्न*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।विकास खंड अंतर्गत इटियाथोक प्राथमिक विद्यालय पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक, प्रधान प्रतिनिधि, बच्चे, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य ने मिलकर शुक्रवार की शाम दीप जलाए व मिष्ठान वितरित किया।बच्चों ने स्वनिर्मित दीयों से पूरा विद्यालय जगमग कर दिया। बालिकाओं ने सुंदर रंगोलियां बनाकर सजावट को और ही भव्य बनाया। विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को नए कपड़े ,मिठाईयां दी गई । अंत में प्रसाद वितरण किया गया । प्रधान प्रतिनिधि राजेश दूबे , मनोज दीक्षित,एआरपी दिलीप वर्मा ,डॉ रामराज अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इटियाथोक ,जितेन्द्र मौर्य, रेनू यादव,शालिनी पाण्डेय,रानी क़ादरी,सीमा शुक्ला ,प्रीति शुक्ला सहित रसोइयां,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।0
0
Report
No more articles to load
