icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
303901
MSMukut SharmaFollow1h ago

जयपुर पुलिस आयुक्त ने शिवदासपुरा थाने में की जनसुनवाई

Chaksu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शिवदासपुरा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान चाकसू सर्किल के चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर एवं कोटखावदा पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताई। इस दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जनसुनवाई में क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निस्तारित करने के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू व संबंधित एसएचओ और उपस्थित रहे।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top