# भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कई प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने थाम
Unnao, Uttar Pradesh:# भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कई प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने थामा सपा का दामन **अन्नू टंडन का भाजपा पर तंज, बोलीं– लगता है कथाएं करवाने के लिए भाजपा ने पैसे बांट दिए हैं** उन्नाव। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कई ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा एवं निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा के 15 सक्रिय सदस्यों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताई। इस दौरान ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा का झंडा छोड़कर समाजवादी पार्टी का झंडा स्वीकार किया। सपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कथाएं करवाने के लिए भाजपा ने पैसे बांट दिए हैं। वहीं पूर्व विधायक उदय राज यादव ने कहा जब दबदबे का वक्त आएगा तब दबदबा समझा दिया जाएगा मैं भी चार बार का विधायक हूं उनके इस बयान ने कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक चर्चा को भी नया मुद्दा दे दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सपा जिलाध्यक्ष जयचंद विमल सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।उन्नाव: बैसवारा की धरती पर गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिव महिमा का बखान
Bighapur, Uttar Pradesh:बैसवारा की धरती पर गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, 30 अक्टूबर से जुटेंगे श्रद्धालु सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिव महिमा का बखान, डीएम-एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने किया कथा स्थल का निरीक्षण उन्नाव। बैसवारा की पावन धरती पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान होगा। बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में 30 अक्टूबर से सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। पांच नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने मुखारविंद से शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गया है। डीएम-एसएसपी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सात दिनों तक चलने वाले आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए अहम रहेगा। अरुण सिंह की देखरेख में हो रहा आयोजन आयोजनकर्ता एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनकी भक्ति और शिव पुराण में वर्णित धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बैसवारा क्षेत्र के साथ उन्नाव और आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। शिवभक्ति में सराबोर होगा गौरी गांव 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक गौरी गांव में भक्ति और अध्यात्म की गूंज सुनाई देगी। पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता है। बैसवारा की धरती पर होने वाला यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए 126 मोबाइल, मालिकों को सौंपे एं
Kanpur, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए 126 मोबाइल, मालिकों को सौंपे एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 126 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 25 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके संबंधित स्वामियों को सौंप दिए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। बता दे कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने जिले के सभी थानों में टीमों का गठन कर गुमशुदा मोबाइल की शिकायतें CEIR पोर्टल पर अपलोड कराने और उनकी बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और सभी थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में सितंबर तक 608 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये थी। अब 126 और मोबाइल बरामद होने के बाद इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 734 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये है। वहीं, वर्ष 2025 में उन्नाव पुलिस ने 525 मोबाइल फोन बरामद किए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी। पुलिस की इस कार्रवाई में CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट - जय प्रकाश सिंह एसपी उन्नावउन्नाव: नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
