Ambedkar Nagar - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Mijhaura, Uttar Pradesh:छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर भूमि एजुकेशनल एंड सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर के रक्त केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र राजभर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. शिविर का उद्घाटन रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता और ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. शिविर की शुरुआत मंजीत कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान करके की है।
अंबेडकर नगर के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ का तबादला, केशव कुमार बने नए SP
Bala Pakoole, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश शासन ने अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ का तबादला जौनपुर जिले में कर दिया है। उनकी जगह केशव कुमार को अंबेडकर नगर का नया SP बनाया गया है।
श्रवण क्षेत्र धाम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण
Petha Pur, Uttar Pradesh:15 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अनावरण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रवण क्षेत्र धाम को उसके पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जारी है। यहां नया पंचायत घर, पुलिस चौकी और हवन-भंडारे के लिए टीन शेड का निर्माण कराया गया है।
अंबेडकर नगरः पुलिस अधीक्षक ने आगामी गोविन्द साहब मेला की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Ahirauli Gobin Sahab, Uttar Pradesh:डॉ0 कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर द्वारा थाना कटका क्षेत्र में आयोजित होने वाले आगामी ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अब तक की गयी तैयारियों का जायजा भी लिया।
Ambedkar Nagar: बैंक कर्मियों के बीच वसूली के दौरान हुए विवाद का वीडियो वायरल
Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदी मिश्र में बैंक कर्मियों द्वारा जबरन वसूली करते समय आपस में विवाद और पकड़ा-पकड़ी की वारदात का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वसूली के दौरान की घटना का है जिसमें बैंक कर्मियों के बीच विवाद हुआ।
