845105
गंडक नदी में लापता सतीश की तलाश में जुटी SDRF औऱ SSB जवानों के साथ पुलिस
Padegaon, Bihar:ख़बर बगहा से है जहाँ स्नान करने के दौरान गंडक नदी में रविवार दोपहर बाद हादसा हो गया। जिसके बाद तीन युवक नदी में डूब गए इनमें एक अभी भी लापता है जबकि अन्य तैर क़र सुरक्षित बाहर निकल गए थे। लिहाजा आज SDRF के सहयोग से SSB जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है । दरअसल रविवार को दोपहर बाद अपने तीन दोस्तों के साथ शहर के नारायणापुर सुखपुरवा घाट पर गंडक नदी में स्नान करने गया एक युवक नदी में डूब गया। युवक को डूबता देख उसके दो अन्य दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।0
0
Report
845106
रामनगर में महिला की सरेआम पिटाई तो बगहा में भिड़े दो गुट
Ramnagar, Bihar:ख़बर बगहा से है जहाँ रामनगर औऱ बगहा में लाइव पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों घटनायें पास में लगें CCTV कैमरों में भी कैद हुए हैं। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की किस कदर लोगों में पुलिस प्रशासन औऱ क़ानून का कोई खौफ़ नहीं है तभी तो बेखौफ़ होकर पिटाई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पहली घटना बगहा टाउन थाना क्षेत्र के पवरिया टोला BRC चौक पर हुईं जहाँ आपस में दो गुट भीड़ गए औऱ देखते हीं देखते कहा सुनी क़र किसी आपसी विवाद में NH 727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर जमकर मारपीट हुईं।0
0
Report
845105
मानसून सत्र को लेकर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक VTR में पर्यटन सेवाएं बंद...!
Padegaon, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पर्यटन सेवाओं पर फिलहाल रोक़ लगा दी गईं है। दरअसल मानसून सत्र कि शुरुआत औऱ इलाके में हो रही वर्षा समेत नेपाल के तराई क्षेत्र में पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है लिहाजा हर साल कि तरह इस साल भी अगले तीन महिनों के लिए इको टुरीज्म प्रभावित रहेगा। बरसात कि शुरुआत औऱ जंगल में जल भराव के मद्देनज़र वन्य एवं पर्यावरण विभाग ने फ़ैसला लिया है ताकि जंगल के अंदर कोई गतिविधि न हो औऱ जीव जंतुओं के प्रजन्न में भी सहूलियत मिले. 1 जुलाई से 30 सितंबर तक VTR बंद...!0
0
Report
Advertisement
845106
नाबालिग के साथ यौनाचार की कोशिश वीडियो वायरल होनें पर हरकत में आईं पुलिस
Ramnagar, Bihar:बड़ी ख़बर बगहा के रामनगर से है जहाँ एक वीडियो सोशल साइट्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे तीन से चार के बदमाश लड़के एक नाबालिग़ बच्चे के साथ जबरदस्ती यौन अपराध करने का प्रयास कर रहें हैं । दरअसल मामूली पैसों के लेनदेन में कुछ युवक नाबालिग़ बच्चे को पहले नँगा क़र रहें हैं फ़िर उसके साथ ज़ोर जबरदस्ती क़र रहें हैं। इतना हीं नहीं कुछ लोग इस घटना की वीडियो बनाते नज़र आ रहें हैं औऱ अब वीडियो वायरल भी क़र दिया गया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आईं है औऱ घटना की जाँच..0
0
Report
845105
वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचा भालू
Harna Tanr, Bihar:बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ सखुअनवा गाँव में जंगली भालू घुसने से अफरा तफ़री मच गईं । दरअसल वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से बाहर निकलकर एक भालू रिहायशी इलाके में प्रवेश क़र गया है । गाँव में भालू की चहलकदमी से लोग डरे सहमे हुए हैं । बताया जा रहा है की VTR जंगल से भटककर भालू गाँव में पहुंचा है जो कई दिनों से डेरा जमाये हुए है । कभी लोगों के बथान में जाकर आराम क़र रहा है तो कभी खेतों में लगें तैयार हो रहें गन्ना की फ़सल को नुकसान पहुंचा रहा है । बारिश के कारण भालू गाँव में स्थित बांस के झुरमुठ में छीपा है।0
0
Report
