icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
325217
Deepak MehtaDeepak MehtaFollow1h ago

महिला चिकित्साकर्मी ने बीसीएमओ के खिलाफ कराया प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज

Samariya, Rajasthan:समरानियां | एक महिला चिकित्साकर्मी ने बीसीएमओ के खिलाफ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना व घर में घुसकर धमकाने का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। केलवाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सा विभाग की एक महिलाकर्मी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि बीसीएमओ डॉ. आरिफ शेख उसे बार-बार दूसरी जगह पदस्थापन करने की धमकी देकर परेशान करता था। शराब के नशे मे आए दिन गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। साथ ही छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। बीसीएमओ डॉ. आरिफ शेख द्वारा साल 2021 से उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबन्ध में उसने 23 मार्च को भी रिपोर्ट दी थी। जिसके समझौते के लिए उस पर दबाव बनाया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि डॉ. आरिफ शेख और उसके परिजनों ने उसके आवास पर जबरन घुसकर धमकाया। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है|
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top