242405
संदिग्ध हालात में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
Narainpur Vikrampur, Uttar Pradesh:खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मलिका में मंगलवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी0
0
Report
242405
बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार। थाना क्षेत्र खुटार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब नगर के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी मोहनलाल वर्मा अपनी बाइक से तिकुनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिकुनिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे पुवायां क्षेत्र के गांव जेवा निवासी लालजीत उर्फ आदेश अवस्थी की बाइक पंजाब टेंट हाउस के सामने मोहनलाल की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आदेश अवस्थी को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया गया, जबकि मोहनलाल वर्मा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आदेश अवस्थी की हालत नाजुक बनी हुई है।0
0
Report
242405
खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जहरखुरानी व टप्पेबाजी गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व मोबाइल बरामद
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार, शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस, सर्विलांस सेल एवं जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जहरखुरानी और टप्पेबाजी की घटनाओं में संलिप्त एक सक्रिय गिरोह के 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर बनकटा मोड़ के पास गोला रोड किनारे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त थाना खुटार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 10/2026 व 24/2026 में वांछित चल रहे थे। जामा तलाशी में आरोपियों के पास से सोने-चांदी के विभिन्न जेवरात, पायल, बिछुए, मंगलसूत्र, कमर करधनी, 5 मोबाइल फोन तथा स्टील व एल्यूमिनियम के कुल 18 बर्तन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गांव की भोली-भाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ पिलाते थे और मौका पाकर उनके कीमती जेवरात चोरी कर लेते थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
242405
जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र, प्राण प्रतिष्ठा पर बंडा से पुवायां तक निकली ऐतिहासिक भगवा यात्
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार/पुवायां।22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हिंदू संगठनों के तत्वावधान में एक भव्य भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बंडा से प्रारंभ होकर खुटार पहुंची और वहां से पुवायां की ओर आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और सनातन संस्कृति की आस्था जन-जन में दिखाई दी। भगवा झंडों, केसरिया वस्त्रों और राम नाम के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा से मार्ग पूरी तरह भगवामय नजर आया। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों के सामने खड़े होकर यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर जलपान एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए गए, जहां प्रसाद वितरण के साथ भोजन कराया गया। आयोजकों का कहना था कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूती देना है। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखी गई। स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्था संभाली गई, जिससे यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हुई। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई यह भगवा यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरी।0
0
Report
242405
बांस की झाड़ियों के बीच दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम सुखचैनपुर में बांस की घनी झाड़ियों में एक विशाल अजगर दिखाई देने से गांव में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान के भाई नवल किशोर ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा रोहित पांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बांस की झाड़ियों और ऊंचाई के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग रहा। कड़ी मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की बात कही है।0
0
Report
