कन्नौज के अहेर गांव में हुई चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी गायब
Tirwaganj, Uttar Pradesh:तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव में चोरों ने एक युवक के घर को निशाना बनाया। परिवार के छत पर सोने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर करीब 8 लाख के जेवरात और 2 लाख की नकदी चुरा ली। वहीं सुबह घटना का पता चलने पर हड़कंप मच गया जिसके चलते तिर्वा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कोतवाल जयंती प्रसाद गंगवार ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा निवासी पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Thathiya, Uttar Pradesh:कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा निवासी बाबू सिंह को करीब 12 बजे सोते समय अज्ञात हमलावरों ने सीने पर गोली मार दी। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। धायल अवस्था में परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर किया गया। CO प्रियंका बाजपेई ने बताया की मामले की जांच चल रही है और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दर्ज कर ली गई है।
इंदरगण थाना क्षेत्र के गेहूं की फसल में लगी आग
Haseran, Uttar Pradesh:इंदरगण थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर गांव में स्थित गेंहू की फसल में आग लग गई, जिससे किसानों में अफरा तफरी मच गई, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। घटना से किसानों का रो रो कर बुरा हाल है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर नुक्सान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
UP News: युवती पर टिप्पणी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kuberpur, Uttar Pradesh:ठठिया में बैंक से रुपये निकाल कर वापस अपने घर जाते समय युवती के साथ ठठिया-मानीमऊ तिराहे के पास टिकौरियनपुर्वा गांव निवासी छोटू व आशीष ने युवती पर टिप्पणी और छेड़छाड़ की। जिसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने रविवार को दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP News: सीओ ऑफिस के निकट मिट्टी खनन का वीडियो वायरल
Tirwaganj, Uttar Pradesh:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक JCB द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। जहां वीडियो तिर्वा के CO कार्यालय के पास का बताया जा रहा है। मामले में खनन अधिकारी संदेश पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच करने मौके पर गए। जांच में पाया गया कि प्लाट में मिट्टी निकाली जा रही थी। जिस बजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उधर मामले में सीओ तिर्वा ने बताया कि इस मामले में उनको कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
