icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
845455
Chandan KumarChandan KumarFollow21 May 2026, 03:01 am

नरकटियागंज में दिल दहला देने वाली वारदात, गर्भवती महिला को पटक-पटक कर पीटा

Narkatiaganj, Bihar:नरकटियागंज शहर स्थित वार्ड संख्या-3 के पानी टंकी मोहल्ले में बुधवार की देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कपड़ा धोने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष किरायेदार के रूप में एक ही मोहल्ले के एक ही मकान में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि प्लंबर पाइप और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष की छह माह की गर्भवती महिला रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि महिला के पेट पर चढ़कर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं उसके पति विकी का भी सिर फट गया।दूसरे पक्ष के अब्बूबकर और अंगूरी खातून को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अफरोज ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Pinewz
845455
Chandan KumarChandan KumarFollow20 May 2026, 11:23 am

पति परदेस में, गांव में दरिंदगी का खेल… महिला ने बयां किया तीन साल का दर्द

Narkatiaganj, Bihar:बेतिया जिले की शिकारपुर थाना क्षेत्र में मजदूर की पत्नी के साथ दुष्कर्म और लगातार यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेलवनिया गांव निवासी गुलाब मियां पर एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि तीन वर्ष पहले आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण महिला चुप रही, लेकिन आरोपी धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार, दो वर्ष पहले पति को इसकी जानकारी होने पर उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी, फिर भी आरोपी लगातार परेशान करता रहा। 17 मई की रात आरोपी महिला के घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर सुनकर देवर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को साठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
Pinewz
845455
Chandan KumarChandan KumarFollow20 May 2026, 09:06 am

नरकटियागंज में टूटी रेलिंग से हादसा, मजदूर घायल

Narkatiaganj, Bihar:नरकटियागंज के छोटे फ्लाईओवर पर टूटी सुरक्षा रेलिंग एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। मंगलवार देर शाम दिहाड़ी मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे शिकारपुर थाना क्षेत्र के सीसवा फाल निवासी विपिन महतो फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि साइकिल का ब्रेक नहीं लगा और रेलिंग टूटी होने से वह संतुलन खो बैठे। स्थानीय लोगों ने उन्हें चांदनी चौक स्थित डॉ. रामलाल के क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द रेलिंग मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
845455
Chandan KumarChandan KumarFollow19 May 2026, 11:06 am

नरकटियागंज में सहयोग शिविर, 292 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Narkatiaganj, Bihar:Anchar____ बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड के चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिनवलिया पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिला के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि समयबद्ध तरीके से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समाधान करना इस शिविर का उद्देश्य है। इस शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारी आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर रहे हैं। इससे पहले प्रभारी सचिव का स्थानीय जीविका दीदियों ने भव्य स्वागत किया। वही विनवलिया पंचायत की मुखिया ने प्रभारी सचिव और डीडीसी वैभव काजले नितिन को अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रभारी सचिव ने बारी बारी से संबंधित लाभुकों को शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन का लाभ दिया। इस दौरान लगभग 292 मामलों का निष्पादन किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top