icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
227409
BMBrijesh MishraFollow49m ago

तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Bhaganpur, Uttar Pradesh:तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर (अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 167/26, सुसंगत धाराओं में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top