Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Mirzapur231001

मिर्ज़ापुर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के नेतृत्व में मझवां विधानसभा में मतदाता सूची वाचन

ASAshwani SinghJan 11, 2026 14:34:45
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के नेतृत्व में मझवां विधानसभा में मतदाता सूची का वाचन मिर्ज़ापुर जनपद की 397 मझवां विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ की गाइडलाइंस के अनुपालन में शनिवार को मतदाता सूची का वाचन किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह के निर्देशन में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। ईआरओ/एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने स्वयं पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्राइमरी पाठशाला एवं कंपोजिट स्कूल जसोर पहाड़ी सहित कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची का वाचन कराया। विधानसभा क्षेत्र के सभी 474 मतदान केंद्रों पर 14 एईआरओ, 474 बीएलओ और 44 सुपरवाइजरों की मौजूदगी में मतदाताओं के समक्ष सूची पढ़ी गई। इस दौरान BLO ऐप के माध्यम से फॉर्म 6, 7 व 8 भरवाकर उन्हें ऑनलाइन किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Mirzapur231001

आयुक्त, *विंध्याचल मंडल श्री राकेश प्रकाश रात्रि* 8.30 बजे रोडवेज मीरजापुर रैन बसेरा निरीक्षण किया

ASAshwani SinghJan 10, 2026 23:24:47
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top