icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
228120
ASHUTOSH TIWARIASHUTOSH TIWARIFollow50m ago

चाकू-लाठी से मारपीट और धमकी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Deoria, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव में चाकू और लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब नौ बजे कतकौली निवासी विक्रम कोरी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गोकुल प्रसाद ने उसके पिता रामसेवक को गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पुत्र रवि और आरोपी की पुत्री नेहा के साथ भी गाली-गलौज की गई। इस दौरान चाकू और लाठी से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर धम्मौर थाने में मु0अ0सं0 0175/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(2) बीएनएस में गोकुल प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी गोकुल प्रसाद पुत्र रामसेवक निवासी कतकौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ धम्मौर थाने में आबकारी अधिनियम तथा पीपरपुर थाने में मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, कांस्टेबल रितेश कटियार और कांस्टेबल अनुज तिवारी शामिल रहे।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top