icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
205261

स्लोगन -मैनपुरी में लुका-छिपी खेल रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या / गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Barnahal, Uttar Pradesh:जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- arun kumar Shakya मो-9761113671 स्लोगन -मैनपुरी में लुका-छिपी खेल रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या / गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात एंकर-मैनपुरी से सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां सिर्फ एक मजाक... एक खेल... एक युवक की जान ले गया। घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा हिनूद गांव में नकाब पहनकर अपने चचेरे भाई के साथ लुका-छिपी खेल रहे 20 साल के युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अगली सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में तनाव है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीओ-मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा हिनूद गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। कोसमा मुसलमीन निवासी 20 वर्षीय अनीश पुत्र सलामत अपने 15 साल के चचेरे भाई अप्पू के साथ नकाब पहनकर लुका-छिपी खेलते हुए कोसमा हिनूद गांव में पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवकों ने दोनों को पहचान लिया और पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद अनीश की जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात में पिटाई के बाद शुक्रवार सुबह अनीश का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों में पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सीओ कुरावली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। बाइट- CO सच्चिदानंद कुरावली
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top