icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
227405
AKArun Kumar GuptaFollow30m ago

अमेठी पुलिस ने 15 लाख रूपये की लूट के बकरे भेड़ के साथ तीन अंतर्जनपदीय लुटेरो को किया गिरफ्तार

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बकरी व्यापारियों से हुई लूट की घटना का अमेठी पुलिस ने खुलासा कर 15 लाख रुपये कीमत के 66 बकरे और 2 भेड़, साथ ही 2.04 लाख रुपये नकद,और दो तमंचे, कारतूस, एक महिंद्रा पिकअप और घटना में उपयोग स्विफ्ट कार के साथ तीन शातिर अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। अमेठी एसपी सरवणन टी. के निर्देशन ASP ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जिले के मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना और थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक की संयुक्त पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुलतानपुर जिले के थाना चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले बदमाश एक स्विफ्ट कार और बकरों से भरी महिंद्रा पिकअप के साथ मठाभुसुण्डा जंगल की ओर से हाईवे की तरफ आ रहे हैं। गिरफ्तार लूटेरो की पहचान आशीष गोस्वामी, पुत्र स्व०राम सजीवन,करन सिंह पुत्र स्व०अर्जुन सिंह और संजय सिंह पुत्र सहदेव यह तीनों थाना कोठी जनपद बाराबंकी के रहने वाले है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2.04 लाख रुपये नगद, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट कार बरामद की। साथ ही लूटी गई महिंद्रा पिकअप से 66 बकरे और 2 भेड़ भी बरामद हुए।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top