271881
लहरपुरवा तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के लहरपुर मजरा में तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शमीम पुत्र ताऊ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहेरे पानी में चला गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद शमीम का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शमीम शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीब अहमद, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ मौर्य समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
No more articles to load
